Saturday, April 28, 2018


१. 

रूठ कर तुम चले जाना पर जरा ठहरो,
दर्द  ज़माने  ने  दिये थे मुझे बहूत, 
तुम्हारे  बहाने से |

२.

तुम्हारे  दर्द ने बनाये थे दिल में कई सुराख़,  
ये तो सपनो  के पैबंद हैं,
जो दिल को धरकाते रहे |

3.
बुरी आदत है 
किसी  के दर्द का एहसास होना | 

बुरी आदत है 
दिल के तस्दीकिओं से
इस बाजार में बिकना |

पर सबसे बुरी आदत है  
आदतों का  बदल जाना |
 

No comments:

Post a Comment